आजादी का अमृत महोत्सवः सेना के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, जनता कर रही पुष्प्प वर्षा

0 0
Read Time:4 Minute, 18 Second

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। यानी इस पूरे सप्ताह देश तिरंगामय नजर आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस अभियान को लेकर आम जनमानस काफी रुचि दिखा रहे हैं।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में तिरंगा की मांग काफी बढ़ गई है। देश की आन,मान, और शान एवं राष्ट्र के गौरव का प्रतीक तिरंगा देश के हर नागरिक में जुनून भरता है। अभियान के तहत देश के नागरिक अपने घरों.दुकानों और कार्यस्थल पर तिरंगा लगा रहे हैं।

 11 अगस्त से 17 अगस्त तक यह सप्ताह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए समर्पित किया गया है लेकिन इसका असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद से ही दिखने लगा है।

20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का है लक्ष्य

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर तिरंगे बनाए गए हैं। स्वयं सहायता समूहों से लेकर खादी ग्रामोद्योग संस्थानों तक ने इस काम में योगदान दिया है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सीआरपीएफ के जवानों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को पहड़िया स्थित सीआरपीएफ के 95वीं बटालियन मुख्यालय से अफसरों के नेतृत्व में जवानों ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा शहर के कई इलाकों में होते हुए पुनः पहाड़िया स्थित सीआरपीएफ के कैंप कार्यालय पर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बिष्ट एवं डीआईजी सुरेंद्र कुमार चौधरी ने किया।

गुजरात में भी जवानों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली

उधर गुजरात के सूरतगढ़ में भी सेना के अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा साइकिल रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। सेना छावनी से रवाना हुई तिरंगा साइकिल यात्रा में शामिल अधिकारी और जवान भारत माता की जय घोष के साथ सूरतगढ़ पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जवानों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

बिहार के मोतिहारी में एसएसबी के जवानों का दिखा अलग ही अंजाद

बिहार के मोतिहारी की सड़कों पर एसएसबी के जवानों का एक अलग रंग व अंदाज़ दिखा। जहां भारत की आन बान व शान तिरंगे के साथ सैकड़ो जवानों व स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम की जयघोष के साथ देशभक्ति गीतों पर ऐसा समा बांधा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए।

मोतिहारी की सड़कों पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर जवानों ने जबरदस्त देशभक्ति की भावना को जागृत किया है। पूरा मोतिहारी उस समय तिरंगामय हो गया। जब 71वीं सशस्त्र बल के सैकड़ो जवानों ने मोतिहारी में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों ने जवानों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Shukdev Nautiyal

Learn More →

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *